फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ का 'इलाज' करेंगे यूपीएससी के 421 डॉक्टर

Sat, 07 Feb 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी झेल रहे स्वास्थ्य विभाग को बढ़ी राहत मिली है। लोक सेवा आयोग ने 747 चिकित्सकों के रिक्त पदों के सापेक्ष 421 अभ्यर्थी के चयन की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों की सूची के आधार पर अब महानिदेशालय में इच्छुक अभ्यर्थी अब ज्वाइनिंग से संबंधित दस्तावेज जमा करवाएंगे। इसके बाद नई नीति के अनुरूप इनकी तैनाती दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से चिकित्सकों की भर्ती का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया है जब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 23 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारी (एलोपैथिक) के साक्षात्कार परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


चयनित चिकित्सकों को अब सेवाएं ज्वाइन करने के लिए महानिदेशालय में अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इसके बाद तैनाती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

दुर्गम में होनी है तैनाती

चयन में अनारक्षित वर्ग के 11 पद, उत्तराखंड अनुसूचित जाति के 176, अनुसूचित जनजाति के तीन और अन्य पिछड़ा वर्ग के 136 पद रिक्त रह गए हैं। सेवाएं ज्वाइन करने वाले चिकित्सकों की दुर्गम में तैनाती दी जाएगी। इससे पर्वतीय जनपदों में रिक्त पड़ अस्सी फीसदी पदों से आधों पर चिकित्सक तैनात हो पाएंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इनकी तैनाती होनी है।

सभी नहीं करेंगे ज्वाइन
आयोग की जारी 421 चिकित्सकों की सूची से 60 फीसदी से अधिक के ज्वाइन करने की आस विभाग को है। इससे पहले आयोग ने वर्ष 2012 में 583 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों पर चयन किया था, लेकिन आवेदन कम रहने से मात्र 65 चयनित हुए। इसमें से पचास फीसदी ने भी ज्वाइन नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें