फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सफल रहा प्रयोग, बाजारों और सड़कों पर नहीं दिखी भीड़

Sun, 29 Mar 2020 09:55 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान दुकानों को दस बजे की बजाय दोपहर एक बजे तक खोलने की का सरकार का प्रयोग सफल रहा। शनिवार को न तो बाजारों में भीड़ रही और न ही सडकों पर।

विज्ञापन


लोगों ने आराम से खरीददारी की। बता दें कि 23 को जब सरकार ने लॉक डाउन की तो बाजारों को सुबह सात बजे से दस बजे तक खोलने की व्यवस्था की गई थी। जिसके कारण सुबह से ही बाजारों ओर सड़कों पर अफरा तफरी का माहौल बन जा रहा था। लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए सुबह से ही बाजारों ओर मंडी का रूख कर रहे थे। जिससे बाजारों ओर सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ जा रहा था।
विज्ञापन


जिससे कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका बन रही थी। लेकिन शुक्रवार से सरकार ने भीड़ कम करने के लिए नया प्रयोग किया। दुकानों को सात बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने सहित आवश्यक सेवाओं दूध, गैस, पेट्रोल आदि को दिन भर खोलने, मंडी को आम आदमी के लिए बंद करने और सड़कों पर दो पहिया वाहनों को बंद का निर्णय लिया। सरकार का यह प्रयोग सफल रहा और शुक्रवार के साथ शानिवार को न तो बाजारों में भी नजर आई और न ही सड़कों पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें