फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूजी भूले 'मंत्र', कार्रवाई करेगा 'तंत्र'

Sat, 23 Aug 2014 02:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदेश के 1208 स्कूलों में शुक्रवार को एक साथ चले औचक निरीक्षण में 36 शिक्षक अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सबसे अधिक 22 शिक्षक शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के गृह जनपद टिहरी में ही नदारद मिले। शिक्षा महानिदेशक राधिका झा ने संबंधित सभी शिक्षकों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने खुद भी चकराता ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरुवा और विकासनगर के जीआईसी बाड़वाला का निरीक्षण किया। उन्हें आवासीय विद्यालय में हेडमास्टर और जीआईसी में एक प्रवक्ता गायब मिले।
विज्ञापन


कहां कितने शिक्षक गायब
जिला ---------- शिक्षक
अल्मोड़ा--------- 01
चमोली---------- 02
हरिद्वार---------- 02
पौड़ी------------ 04
टिहरी----------- 22
उत्तरकाशी------- 01
देहरादून-------- 02
नैनीताल-------- 02

मिड डे मील न बनने पर 19 हेडमास्टर सस्पेंड

स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान 19 स्कूलों में मिड डे मील योजना ठप पाई गई। शिक्षा महानिदेशक ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित स्कूलों के हेडमास्टरों को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

खास बात यह है कि शिक्षा मंत्री के जिले टिहरी में ऐसे स्कूलों की संख्या भी सबसे ज्यादा रही।

शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान साफ हुआ कि कई स्कूलों में मिड डे मील नहीं बनाया जा रहा है। बागेश्वर में तीन, चमोली में एक, चंपावत में तीन, देहरादून में एक, नैनीताल में एक, उत्तरकाशी में तीन और पौड़ी में एक स्कूल में मिड डे मील नहीं बनाया गया था। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के गृह जनपद टिहरी में ऐसे स्कूलों की संख्या छह रही।

शिक्षा महानिदेशक राधिका झा ने बताया कि स्कूलों में मिड डे मील न बनाने वाले प्रभारी शिक्षकों/हेडमास्टरों को सस्पेंड करने के अलावा उनके खिलाफ अनुशासन अपील नियमावली 2003 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षिकाओं की हुई सराहना

दून के प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला के निरीक्षण के दौरान शिक्षा महानिदेशक ने स्कूल का शैक्षिक स्तर बेहतर पाया। महानिदेशक ने बताया कि 452 छात्रसंख्या वाले स्कूल में शिक्षिकाओं ने हर बच्चे की कापी को ठीक से जांचा हुआ था। इसके अलावा महानिदेशक ने बच्चों से जो सवाल पूछे, उनके सही जवाब मिले। महानिदेशक ने शिक्षिकाओं के प्रयास की सराहना की।

शिक्षकों का बिना सूचना के अनुपस्थित रहना गलत है। सभी गायब शिक्षकों पर एक सप्ताह में सस्पेंड और अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस अवधि में कार्रवाई न हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-राधिका झा, शिक्षा महानिदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें