वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिले के 35 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। अधिकांश दारोगाओं को एक ही विधानसभा क्षेत्र में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर बदला गया है।
प्रेमनगर में तैनात उपनिरीक्षक अनूप नयाल को चौकी प्रभारी नया गांव, कोमल रावत को चौकी प्रभारी नेहरू कालोनी, हरबटपुर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र रौतेला को जौलीग्रांट चौकी प्रभारी, जौलीग्रांट से अरुण त्यागी को चौकी प्रभारी लालतप्पड़, मनोहर रावत को चौकी प्रभारी लखीबाग, कमलेश शर्मा को चौकी प्रभारी आईटीपार्क, संदीप कुमार को पंडितवाड़ी चौकी, योगेश पांडेय को चौकी प्रभारी डिफेंस कालोनी, राम नरेश शर्मा को चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, राजवर सिंह को चौकी प्रभारी त्रिवेनीघाट ऋषिकेश, धनराज बिष्ट को चौकी प्रभारी धर्मावाला बनाया गया है।
इसके अलावा राजेन्द्र खोलिया को थाना बसंत विहार, देवेन्द्र पंवार को रायपुर, प्रीति शर्मा को नेहरू कॉलोनी, पुनीत दनोसी को थाना सहसपुर, विरेन्द्र सिंह को विकासनगर, मीना आर्य को कोतवाली, कविता जोशी को कैंट, राधिका नाब्याल को डोईवाला, पुष्पा रौतेला को रायपुर, योगेश चंद्र को मसूरी, ललित मोहन को कोतवाली, प्रेमप्रकाश को रायवाला, नवनीत भंडारी को पटेलनगर, राकेश शाह को थाना विकासनगर, ब्रजपाल को थाना नेहरूकालोनी, हेमंत खंडूरी को नारकोटिक्स सेल प्रभारी, कुलदीप रावत को डालनवाला, योगेश कुमार को डोईवाला, राजीव सेमवाल को राजपुर और बलबीर सिंह को थाना डोईवाला भेजा गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी और इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में भी जल्द ही बदलाव होंगे।