फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीमठ : सड़क टूटने से उर्गम घाटी में फंसे 250 पर्यटक, 13 गांवों का संपर्क कटा

Fri, 31 Dec 2021 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

चट्टान टूटने से ध्वस्त हुआ सड़क का 20 मीटर हिस्सा। यह सड़क घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों की लाइफ लाइन भी है। 
विज्ञापन
20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चट्टान टूटने से उर्गम-हेलंग मोटर मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इससे घाटी में घूमने पहुंचे 250 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। साथ ही करीब 13 गांवों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।

विज्ञापन


उर्गम घाटी के गांवों के साथ ही पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर को जोड़ने वाली हेलंग-उर्गम सड़क का एक हिस्सा पावर हाउस के समीप अचानक ढह गया। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। पंच केदार कल्पेश्वर घूमने आए 250 से अधिक पर्यटक घाटी में ही फंस गए हैं। यह सड़क घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों की लाइफ लाइन भी है। 

मार्ग बंद होने से इन गांवों के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। इनमें पंच केदार के कल्पेश्वर व ध्यान बदरी मंदिर के अलावा डुमक, कलगोठ, किमाणा, पल्ला जखोला, उर्गम, ल्यारी, थैणा, पंचधार, सलना, तल्ला बडगिंडा, बडगिंडा, गीरा, बांसा, भर्की, भेंटा, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, देवग्राम सहित अन्य गांव शामिल हैं। 
विज्ञापन


देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सड़क टूटने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम और तहसील प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सड़क को बनवाने की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि घाटी में 250 से अधिक पर्यटक घूमने आए हुए हैं, सड़क टूटने से पर्यटक भी फंस गए हैं। तहसीलदार जोशीमठ प्रदीप नेगी ने बताया कि सड़क को सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें