फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में 21 सालों में भी नहीं पहुंची बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चुनावी मंथन 2020 के दौरान राजनीतिक दलों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के दौरान विपक्षी पार्टियों ने अपनी बात रखी। फेडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने पब्लिक के बीच किए गए सर्वे को साझा किया। उन्होंने बताया कि सर्वे के अनुसार दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस की स्थिति में बदलाव आया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रिस्पना रोड स्थित एक होटल में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। मालसी निवासी समाजसेवी वैशाली काम्बोज ने बताया कि कोरोनाकाल में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। आज बच्चों को शिक्षा के स्तर को सुधारने व बच्चों को प्रेक्टिक्ली स्ट्रांग बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। भाजपा नेता विनय गोयल ने पार्टी के कार्यों को बताते हुए पहाड़ तक विकास पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत रहने का दावा किया।
वरिष्ठ पत्रकार अनिल सती ने बताया आज भी पहाड़ में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं समेत तमाम जरूरतों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने पहाड़ तक विकास न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। आम आदमी पार्टी के धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी हिमांशु पुंडीर ने पार्टी के सत्ता में आने पर उचित सुविधा देने का आश्वासन दिया। शंकर सागर रावत ने भू कानून पर बात रखी। इस दौरान फेडरेशन के राष्टीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, शैलेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें