फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी अल्मोड़ा पर गिरी गाज, हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। अल्मोड़ा के अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए विज्ञप्ति निकालने को रिश्वत मांगने के आरोप में अल्मोड़ा के प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी को उनके पद से हटाते हुए निदेशक विद्यालयी शिक्षा कार्यालय से संबद्ध किया गया। शिक्षामंत्री के निर्देश पर शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने गणतंत्र दिवस पर इसके आदेश जारी किए।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री अरविंद पांडे दो दिन पहले पिथौरागढ़ गए हुए थे। कुछ देर के लिए वह अल्मोड़ा में रुके थे। इस दौरान कुछ अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों ने प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी की शिकायत की। आरोप लगाया कि वह अशासकीय स्कूलों में खाली पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति निकालने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। इस पर शिक्षामंत्री ने शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख को तत्काल प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी के पद से हटाने के साथ ही शिक्षा निदेशालय से संबद्ध करने के आदेश जारी किए। उसके बाद शिक्षा सचिव शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवकाश के बावजूद सचिवालय पहुंची और प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी को पद से हटाने के साथ ही निदेशालय से संबद्ध करने के आदेश जारी किए। आरोपों के संबंध में जब प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जैसे ही उनका पक्ष आएगा, उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें