फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: पंजीकरण करने वाली कंपनी का कार्यकाल बढ़ाया, 22 अप्रैल से होगा शुरू

Sun, 21 Apr 2019 10:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चार धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

चारधाम यात्रियों का पंजीकरण ऋषिकेश में 22 अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने संबंधित कंपनी को निर्देश जारी कर दिए हैं। लेकिन, इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने उसी कंपनी का कार्यकाल बढ़ाया है जो पिछले पांच साल से पंजीकरण का काम देख रही है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के कपाट नौ मई, श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सात मई को खुल रहे हैं। लेकिन, इससे पहले ही उन यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है जो पैदल यात्रा करते हैं।

यात्रा सीजन में कितने यात्री प्रदेश में आए, इसका आकलन करने के लिए राज्य सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से ऋषिकेश में पंजीकरण केंद्र खोला जाता है। पिछले पांच साल से हैदराबाद की त्रिलोक सिक्योरिटी नामक कंपनी यात्रियों का पंजीकरण कर रही थी।
विज्ञापन


कंपनी का अनुबंध इसी वर्ष समाप्त हो गया था। लेकिन, पर्यटन विभाग इस वर्ष नई कंपनी का चयन नहीं कर पाई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सतीश बहुगुणा ने बताया कि फिलहाल उसी कंपनी का कार्यकाल बढ़ाया है। साथ ही यात्रियों का पंजीकरण ऋषिकेश में 22 अप्रैल से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें