फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 बने लेबल वन कोच, बीसीसीआई ने जारी की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
21 बने लेबल वन कोच, बीसीसीआई ने जारी की सूची
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के नवोदित क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाने के लिए 21 कोच मिल गए हैं। बृहस्पतिवार को बीसीसीआई ने लेबल वन कोच कोर्स पूरा करने वाले कोच की सूची जारी कर दी है। इनमें मोहन गुसाईं ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
एक से आठ अप्रैल तक दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नेशनल क्रिकेट एकेडमी बंगलूरू के विशेषज्ञों की मौजूदगी में कोर्स संपन्न कराया गया। कोर्स में निंबूज क्रिकेट एकेडमी के कोच मोहन गुसाईं ने सर्वाधिक 128 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। मोहन 10 वर्ष तक अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में कोच रह चुके हैं। वहीं 124 अंकों के साथ मो. कादिर ने दूसरा, 120 अंकों के साथ विनीत सक्सेना ने तीसरा और उपेंद्र रावत ने 118 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स में प्रदेश के 21 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 11 लोगों ने 70 प्रतिशत से अधिक नंबरों से टेस्ट पास किया है। जिन्होंने लेबल बी कोर्स के लिए क्वालीफाई किया। इनमें मो. कादिर खान, आनंद थापा, रविंद्र रावत, पवन कुमार पाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुमित डोभाल, भुवन चंद्र हरबोला, दान सिंह, उपेंद्र रावत, मोहन गुसाईं और विनीत सक्सेना हैं। जबकि मो. इकरार, अरविंद सिंह चौहान, विपिन कुमार जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार, मंजू भंडारी, दीपक मेहरा, सुमित नेगी, अवनीश वर्मा और कमला भंडारी ने भी टेस्ट पास किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें