फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता और अखंडता का प्रतीक है तिरंगा : मुन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर डाकपत्थर पंचायत स्थ्ति तिकोना पार्क में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने 60 फीट ऊंचा राष्ट्र ध्वज फहराया। डाकपत्थर सूबे की पहली पंचायत है जहां इतना बड़ा तिरंगा लगाया गया है। लोगों ने राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगे का सम्मान करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हर राष्ट्र के लिए गौरव और देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक भी होता है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रत्येक देशवासी की आस्था बनी रहनी चाहिए। कहा कि आजादी के बाद से तिरंगे ने विश्व में अपनी शान बढ़ाई है। वैश्विक मंच पर तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी का सम्मान है। हालांकि, पिछले लंबे समय से आतंकवाद ने हमारे देश को परेशान किया है, बावजूद इसके जब तक धरती पर जीवन का अस्तित्व है तब तक कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा लहराते हुए भारत की शान को पूरे विश्व में फैलाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, ग्राम प्रधान सुबोध गोयल, सीडीओ जेएस रावत, डीडीओ प्रदीप पांडेय, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, बीडीओ बीएस झिंक्वाण, पुष्पेंद्र त्यागी, कंचन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए शिक्षा मंत्री
ग्राम प्रधान सुबोध गोयल ने बताया कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन उन्हें अचानक दिल्ली जाना पड़ा। इसके चलते शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें