फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के कैंप एरिया में घुसे भालू ने सेना के कर्नल पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। सेना के कैंप क्षेत्र में घुसे एक भालू ने सेना के कर्नल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अफसर को तत्काल सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें सेना के चौपर से सेना अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को करीब सात बजे सेना के पर्वतीय ब्रिगेड के आवासीय परिसर में भालू घुस गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सेना के कर्नल डीके आचार्य पर भालू ने हमला कर दिया। कर्नल खुद को बचाने के लिए भालू से भिड़ गए और तेजी से चिल्लाए। आसपास ड्यूटी पर तैनात जवान कर्नल की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाने लगे। हो-हल्ला सुन भालू कर्नल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। कर्नल के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म हो गए हैं। लहूलुहान हुए कर्नल डीके आचार्य को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे सेना के चौपर से उन्हें दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल भेज दिया गया। उधर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के एसडीओ टीएस साई का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त की गई। भालू को जंगल की ओर भगा दिया गया है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें