कर्णप्रयाग। तहसील विधिक प्राधिकरण की ओर से हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बाल संरक्षण कानून की जानकारी दी गई।
शिविर में सिविल जज सीनियर डिवीजन राजीव धवन ने कहा कि छात्रों को समसामयिक विषयों की जानकारियों के लिए समाचार पत्रों का नियमित अध्ययन करना चाहिए। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अशोक डिमरी ने कहा कि बच्चों को उनके साथ हो रही हिंसा, छेड़छाड़ आदि घटनाओं की जानकारियां अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के माध्यम से पुलिस के 100 हेल्प लाइन नंबर में सूचना देनी चाहिए। अधिवक्ता राजेंद्र सिंह नेगी ने छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारियां भी दीं। प्रधानाचार्य सुभाष चमोली के संचालन में आयोजित शिविर में डा. संजय नौटियाल, सभासद अरविंद गुसाईं सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।