फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज: मेले से दिया नेपाली,गढ़वाली एकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। हरितालिका तीज मेले में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची गोरखाली समाज की महिलाओं ने तीज गीतों पर जमकर नृत्य किए। प्राचीन सिद्धपीठ होस्यारी देवी माता ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की व मेले का लुत्फ उठाया। प्रतीतनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ होस्यारी देवी माता मंदिर परिसर में आयोजित हरितालिका तीज मेले में रायवाला समेत आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान खाने पीने के स्टॉल, बच्चों के खेल खिलौने और झूलों से सजे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी प्रबंधक सुभाष भट्ट ने बताया कि विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा पाठ संपन्न कराया गया। दोपहर बाद तीज व्रत रखने वाली गोरखाली समाज की महिलाओं ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर तीज गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर सिद्धेश्वर, उर्मिला नौटियाल, इवकला शर्मा, वीरेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें