फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उम्मीदवारों के मैदान छोड़ने से कार्यकारिणी का निर्विरोध होता तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला के प्रबंध कमेटी के चुनाव के नाम वापसी के दिन कार्यकारिणी सदस्य पद के दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद सभी पदों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा एक सितंबर को की जाएगी। सोमवार को नामांकन के दिन पांच पदों पर एक-एक ही उम्मीदवार ने दावेदारी की थी।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के सात पदों के सापेक्ष नौ उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। मंगलवार को कार्यकारिणी के सभी सात सदस्यों के लिए भी सहमति बन जाने से दो दावेदारों ने नामांकनपत्र वापस ले लिए। पीठासीन अधिकारी त्रिलोक सिंह ने बताया कि नाम वापसी के दिन सदस्य पद के दो उम्मीदवार शमीम बानो और प्रताप सिंह ने नाम वापस ले लिए हैं। प्रबंध कमेटी के सभी पदों पर सहमति बन जाने से मतदान टल गया है। एक सितंबर को नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ जाएगी। सहमति नहीं बनने की स्थिति में चुनाव होने पर टकराव की स्थिति बनने की प्रबल संभावनाएं थी।
विज्ञापन


वैध प्रत्याशियों की सूची
अध्यक्ष- हरपाल सिंह
उपाध्यक्ष - इस्लामुदीन
प्रबंधक- मनोज नौटियाल
सहायक प्रबंधक- रणजोध सिंह
कोषाध्यक्ष- कमल कुमार

सदस्य- उम्मेद वोरा
हरवंश सिंह
सुंदर लाल बिज्लवाण
गोविन्द सिंह
अजीत सिंह
राजेन्द्र सिंह
रूपचंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें