फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितो को एम्स ने भेजी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की ओर से केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दवा और कपड़ों से भरी बस को रवाना किया गया। एम्स प्रबंधन ने कहा कि संस्थान बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। एम्स के निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत ने बताया कि एम्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और निवास करने वाले लोगों की ओर से बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी गई। एम्स के विद्यार्थियों द्वारा केरल में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए शुरू की गई मुहिम बेहद महत्वपूर्ण है, जोकि इन विद्यार्थियों में दूसरों के दुख-दर्द को महसूस करने की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान एम्स में कार्यरत संपूर्ण स्टाफ ने अपना एक दिन का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि एम्स की ओर से राहत सामग्री के तौर पर बच्चों के लिए कपड़ों के सात बॉक्स, पुरुषों के कपड़ों के 14 बॉक्स और महिलाओं के कपड़ों के 19 बॉक्स भेजे गए हैं। इसके अलावा चादरों के 15 बॉक्स के साथ ही जरूरी दवा भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भेजी गई है। इस अवसर पर संस्थान की डीन प्रोफेसर सुरेखा किशोर, प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. सतीश रवि, डॉ. प्रशांत पाटिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें