ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
स्पर्श गंगा अभियान की टीम ने नगर क्षेत्र में गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके तहत नदी तटों, घाटों पर पसरे कूड़े कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। रविवार को अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने नाव घाट से चंद्रभागा नदी तक मुहिम के तहत कूड़े कचरे का निस्तारण किया। स्पर्श गंगा टीम के प्रभारी जॉनी लांबा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की प्रेरणा से गंगा तटों पर स्वयंसेवक सतत रूप से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
अभियान में टीम के प्रभाकर शर्मा, प्रिंस गुप्ता, यश कोहली, दिवाकर मिश्रा, उत्तम मौर्य, कृष्णा कोहली, विवेक खुराना, कार्तिक, अंकित मंडल, वासु गुप्ता, वंश मल्होत्रा, अक्षित, गीता, ऋचा खुराना, नीरजा गोयल, काजल चौहान, प्रियंका, करिश्मा, सरिता, कपिल अरोड़ा, कुनाल, हरमीत सिंह, केशव गोयल, मयंक, गीता शर्मा आदि मौजूद थे।
उधर, एंटीबायोटिक्स क्लब की ओर से आईडीपीएल सामुदायिक केंद्र के आसपास स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई। रविवार को स्वच्छता कार्यक्रम में परिसर में प्लास्टिक कचरे और गाजर घास की साफ सफाई की गई। क्लब के महामंत्री एचएन सिंह ने बताया कि स्वच्छता अभियान रविवार को अवकाश के मौके पर परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान सफाई अभियान में दिगंबर चौहान, राजेंद्र रावत, आरएस रावत, सुधीर चौधरी, पारसनाथ सिंह, मनोहर सिंह चौहान, एसएन उपाध्याय, रामसरीक, मधु गर्ग आदि मौजूद रहे।