फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने आउटसोर्स कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती करने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर निगम सभागार में आयोजित मोर्च की बैठक के दौरान संयोजक सचिव रवि पचौरी ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों और नगर निकायों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों की सुविधाओं में कटौती करती है, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान मोर्चे की ऋषिकेेश कार्यकारिणी गठित की गई। प्रवक्ता अरुण पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी में रविंद्र सिंह पाल को मुख्य संयोजक और दाताराम रयाल, देवेंद्र डिमरी, बीएस जुयाल, मनोज गुप्ता, धनेश पालीवाल, भुवन सेमवाल, युद्ध प्रकाश, विनोद शर्मा, केहर सिंह, देवमुनि राम, नरेश ममगाईं और अरविंद नेगी को संयोजक मनोनीत किया गया। बताया कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए तीन अगस्त को नगर में कैंडल मार्च और सात अगस्त को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मौके पर ठाकुर प्रह्लाद सिंह, इंसा उलहक, बनवारी सिंह रावत, नंदकिशोर त्रिपाठी, एसपी सेमवाल, गुड्डी, एसपी रणाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें