श्रीनगर। कमांडर टैक्सी मैक्सी समितियों ने एसडीएम को ज्ञापन भेज 14 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ ही धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वाहनों में गति नियंत्रक न लगाए जाने पर वाहनों की फिटनेस नहीं हो पा रही है, जिससे यात्रा सीजन में वाहन स्वामियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सोमवार को अलकनंदा कमांडर टैक्सी, जय बद्री-केदार व टाटा सूमो एसोसिएशन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पुराने वाहनों में गति नियंत्रक लगाने में समस्या पैदा हो रही है। इसलिए सरकार के इस नियम का पुराने वाहन स्वामियों पुरजोर विरोध कर रहे है। कहा कि मांग को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसलिए वह 14 जून हड़ताल करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र सिंह रावत, योगेंद्र चौहान, सुरेंद्र नेगी, धनवीर जस्यारी आदि शामिल थे।