फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूथों तक पहुंच जाएंगी सभी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। विधानसभा के दूूरस्थ 24 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना हो गई है। निर्वाचन आयोग के कुलसारी स्थित कंट्रोल रूम में सामग्री वितरण और आवश्यक जानकारी के साथ अधिकारियों ने टीमों को रवाना किया। जबकि अन्य शेष 154 टीमें रविवार (आज) को रवाना होंगी।
विज्ञापन

विधानसभा में 178 मतदेय स्थल हैं, जिनमें कनोल, कोठली, भटियाणा, सैंज-खैंतोली, बणचौंरा, गबनी, कफोली मल्ली, बमियाला, गंडीक मल्ली, गडसिर, झिंझौली, गड़कोट, खैनोली, अंगोथ, माल, रेई, गेरूड़, बुरसोल, रतगांव, मानमती, तोरती, हरमल, चोटिंग, बलाण सहित कुल 24 मतदेय स्थल दुर्गम हैं। यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को 5 से 12 किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ेगी। शनिवार को सामान्य प्रेक्षक केएच कुलकर्णी, सचिव/अपर निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बी.षणमुगम, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया और रिटर्निंग ऑफिसर परमानंद राम की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को राइंका कुलसारी में स्थापित काउंटरों से सभी निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष जोशी ने मतदान ड्यूटी पर जाने वाले सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि पोलिंग पार्टियों को अपने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहते हुए मतदेय स्थलों पर पहुंचने और मतदान से पूर्व एवं मतदान के दौरान निर्वाचन गतिविधियों की सूचना समय-समय पर उपलब्ध कराएगी। पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री को पूरी जिम्मेदारी के साथ ले जाने और मतदान की समाप्ति पर स्ट्रांग रूम में जमा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 18 मतदेय स्थल ‘शैडो एरिया’ है, जहां मोबाइल कनेक्टिविटी नही है। इन सभी मतदेय स्थलों पर वायरलेस सेट के माध्यम से संचार व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें