गोपेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटरमीडिएट गोपेश्वर के छात्र अभय रावत ने राज्य की मेरिट सूची में 22वां स्थान प्राप्त किया है। छात्र अभय रावत डाक्टर बनकर पहाड़ में सेवाएं देना चाहता है। अभय ने अपने पसंदीदा विषय रसायन विज्ञान में 96 अंक हासिल किए हैं। अभय का कहना है कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत और लगन की जरूरत होती है। दृढ़ इच्छाशक्ति से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। अभय के पिता सुरेंद्र सिंह रावत जीआईसी सावरीसैंण में शिक्षक हैं, जबकि माता शकुंतला देवी स्वास्थ्य विभाग में सेवारत हैं।