फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के योग प्रशिक्षित करेंगे विश्व योग दिवस का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। योग प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के बहिष्कार का निर्णय लिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से योग प्रशिक्षित नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

जीआईसी गोपेश्वर के प्रांगण में हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप शाह ने कहा कि योग प्रशिक्षित सरकारों की कार्यशैली से क्षुब्ध हैं। कई बार सरकारी विद्यालयों में योग को अनिवार्य विषय घोषित कर नियुक्ति की मांग की गई, लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मौके पर संगठन की उपाध्यक्ष बबीता नेगी, दीपा और कालेज प्रभारी महावीर कंडियाल और गीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें