गोपेश्वर। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल और मॉडल प्राथमिक विद्यालय नैल-कुड़ाव में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बाल शोध मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर नाटक का मंचन किया। मेले में विभिन्न प्रकार की किताबों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में बच्चे बाल मन की कहानियां और उत्तराखंड की संस्कृति, वेशभूषा और प्राकृतिक सौंदर्य संबंधी पुस्तक से रूबरू हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल, शिक्षक कैलाश पंत, महेंद्र सिंह राणा, प्रधानाध्यापिका बिंदी नेगी, प्रधानाचार्य बीसी आर्य, पुष्पा बिष्ट, जगमोहन चोपता और जगमोहन कठैत आदि मौजूद थे।