फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे थे 30 करोड़ मिले दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सरकार की कंजूसी सामने आई है। सरकार ने छह जिलों की ओर से की गई करीब 30 करोड़ 39 लाख रुपये की डिमांड के सापेक्ष सिर्फ 2 करोड़ रुपये की धनराशि ही उपलब्ध कराई है। सवाल है कि इतने कम बजट से यात्रा मार्गों व संबंधित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं कैसे जुट पाएंगी? राज्य सरकार ने गढ़वाल मंडल के जिलों से चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं जुटाने की बाबत खर्च के प्रस्ताव मांगे थे। इनमें साफ-सफाई, बिजली, पानी और स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाएं शामिल हैं। जिलों के डीएम ने यात्रा प्रशासन संगठन उत्तराखंड के माध्यम से करीब 30 करोड़ 39 लाख 20 हजार रुपये के प्रस्ताव सरकार को प्रेषित किए थे।
विज्ञापन

हाल में सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए यात्रा प्रशासन संगठन को दो करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। लिहाजा, अब इसी रकम से संबंधित जिलों में तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जानी हैं। ऐसे में 30 करोड़ की जगह महज 2 करोड़ से यात्रा मार्गों और इससे जुड़े इलाकों में यात्रियों के लिए मुकम्मल इंतजाम मुनासिब होना मुश्किल नजर आ रहा है। गौरतलब है कि बीते सालों में जिलों से यात्रा में व्यवस्थाओं के लिए भारी भरकम धनराशि के प्रस्ताव आते रहे हैं, जिनकी एवज में सरकार काफी कम धनराशि जारी करती है। बजट के अभाव में यात्रा मार्गों और संबंधित क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों को अव्यवस्थाओं से होकर गुजरना पड़ता है। वर्ष 2017 में यात्रा में व्यवस्थाओं के लिए जिलों से 21 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे गए थे, जिसमें सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये ही सरकार ने उपलब्ध कराए थे।
हरिद्वार जिले से प्रस्ताव आया ही नहीं
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं के लिए गढ़वाल रीजन के सात जिलों से बीते कई वर्षों से प्रस्ताव सरकार को भेजे जाते रहे हैं। इसमें प्रतिवर्ष हरिद्वार जनपद से भी यात्रा में इंतजामों पर व्यय के लिए प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा जाता था, लेकिन इस बार जिले से प्रस्ताव आया ही नहीं। इसकी पुष्टि यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव ने की है। ऐसे में हरिद्वार का प्रशासन तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं कैसे जुटा पाएगा, यह सवाल भी बना हुआ है।
विज्ञापन


किस जिले की कितनी थी डिमांड
जिला डिमांड
चमोली- 4 करोड़ 80 लाख रुपये।
रुद्रप्रयाग- 12 करोड़ 35 लाख 52 हजार रुपये।
उत्तरकाशी- 3 करोड़ 47 लाख 8 हजार रुपये।
टिहरी- 2 करोड़ 15 लाख 94 हजार रुपये।
पौड़ी- 1 करोड़ 40 लाख 96 हजार रुपये।
देहरादून- 6 करोड़ 17 लाख 90 हजार रुपये।
कुल योग- 30 करोड़ 39 लाख 20 हजार रुपये।

क्या कहते हैं अधिकारी
चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, जिसे अप्रैल के पहले सप्ताह तक संबंधित जिलों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- एके श्रीवास्तव, व्यैक्तिक सहायक, यात्रा प्रशासन संगठन उत्तराखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें