फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बताया क्लोन तकनीक के बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित इंस्पायर शिविर में छात्रों को क्लोन तकनीक के बारे में बताया गया। शिविर में 29 विद्यालयों के 315 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में इस सत्र के पांचवें इंस्पायर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन भारतीय कृषि विज्ञान परिषद के केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र मथुरा के निदेशक डा. मनमोहन सिंह चौहान ने छात्रों को क्लोनिंग विधि के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उच्च कोटि की गाय, भैंसों व बकरियों की नस्लों को तैयार किया जाता है। राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला के निदेशक डा. दिनेश कुमार असवाल ने वातावरण एवं जलवायु परिवर्तन पर भौतिक विज्ञान के दृष्टिकोण के बारे में बताया। शिविर आयोजक प्रो. वाईपी सुंद्रियाल ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन भू विज्ञान की शोध छात्रों नीरज, पूनम व श्रावी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें