फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीव जेआर का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से पीएमएचएस (प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) के लिए रिलीव किए गए जूनियर डाक्टरों ने मंगलवार को भी मेडिकल कालेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उधर, कालेज प्रशासन ने फिर दोहराया कि उक्त जूनियर डाक्टर अब उसके कर्मचारी नहीं है, ऐसे में जूनियर डाक्टरों का कालेज परिसर में धरना-प्रदर्शन करना अनुचित है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 जनवरी को जूनियर रेजीडेंट डाक्टर और इंर्टन डाक्टरों ने वेतन विसंगति एवं वेतन भुगतान न होने सहित अन्य कई मांगों के लिए कार्य बहिष्कार किया था। तब इन डाक्टरों पर कार्रवाई करते हुए प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने इन 74 डाक्टरों को रिलीव कर दिया था। कालेज प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में जेआर ने बेस अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो मंगलवार को भी जारी रहा। जूनियर डाक्टरों ने बताया कि उनकी फोन पर सचिवालय में वार्ता हुई है। उन्हें मेडिकल कालेज में तैनाती देने के लिए कहा गया है। इधर, प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने कहा कि सभी जूनियर डाक्टरों को प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए कार्यमुक्त किया जा चुका है। उक्त सभी डाक्टर वर्तमान में कालेज के कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में कालेज परिसर में इनका धरना-प्रदर्शन अनुचित है। प्राचार्य रावत ने कहा कि उक्त जेआर इंटर्न को भी गुमराह कर रहे हैं। कालेज परिसर में इस प्रकार की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें