फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की समीक्षा बैठक में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। कृषि एवं उद्यान मेले की समीक्षा बैठक में महिला मंगल दलों को संस्कृति विभाग की ओर से जारी धनराशि में से पैसे दिए जाने की बात पर हंगामा हो गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने ममंद को विधायक निधि से धनराशि देने की बात थी। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुुख और मेला समिति की अध्यक्ष सुमति बिष्ट की अध्यक्षता में नवंबर 2017 में हुए चार दिवसीय कृषि एवं उद्यान मेले की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मेले के आय-व्यय पर चर्चा की गई। इस दौरान मेला समापन पर पुरस्कृत होने से वंचित रह गए विभिन्न विद्यालयों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार राशि देने का निर्णय लिया गया। कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने संस्कृति विभाग की ओर से मेले को मिली 5 लाख की धनराशि में से मेले में शिरकत करने वाली 27 महिला मंगल दलों को 10-10 हजार की राशि देने की बात कही। इस पर सुरेश कुमार बिष्ट और प्रमुख सुमति बिष्ट भड़क गए और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने मेले के दौरान महिला मंगल दलों को विधायक निधि से सम्मानित करने की बात कही थी। विधायक नेगी ने कहा कि सीएम ने उनकी (विधायक) पहल पर ही यह धनराशि स्वीकृत की है। सरकार से मिले हुए अनुदान राशि को वापस भी किया जा सकता है। इस पर सभी शांत हो गए। निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को महिला दिवस पर महिला मंगल दलों को यह राशि वितरित की जाएगी। बैठक में एसबीएमए के परियोजना प्रबंधन गिरीश डिमरी, पूर्व प्रमुख जानकी रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह, खंड विकास अधिकारी एसएल जिनगोड़ी और राकेश सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें