फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवाहक वाहनों की एंट्री में तीन घंटे की छूट भी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दूनमार्ग पर मालवाहक वाहनों की ‘नो एंट्री’
विज्ञापन

-- वाहनों की एंट्री में तीन घंटे की छूट भी खत्म
-- बैरिकेड लगाकर चस्पा किए प्रतिबंधित समय के बैनर

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शहर में प्रतिबंधित समय में सड़कों पर दौड़ रहे मालवाहक वाहनों को लेकर पुलिस की अनदेखी उजागर होने के बाद अधिकारी हरकत में आए हैं। बृहस्पतिवार को देहरादून रोड पर बैरिकेडिंग के साथ ही बाकायदा उस पर प्रतिबंधित समय अंकित कर बैनर चस्पा कर दिया गया, जिसमें पूर्व में दोपहर में दी जाने वाली तीन घंटे की छूट को भी समाप्त कर दिया गया है।
प्रतिबंधित समय में शहर में बेरोकटोक प्रवेश करने वाले भारी मालवाहकों से होने वाली दिक्कतों पर ‘अमर उजाला’ ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘नहीं लिया सबक: फिर शहर में उड़ी नियमों की धज्जियां’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई है। उन्होंने आनन-फानन में शहर में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर उन पर प्रतिबंधित समय का बैनर भी चस्पा कर दिया, जिसमें सुबह 8 से रात 9 बजे तक मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने व नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून रोड, रेलवे रोड, घाट रोड, मुखर्जी मार्ग, हरिद्वार रोड आदि मार्गों पर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे व शाम 4 से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों और बसों की नो-एंट्री घोषित थी, लेकिन शहर में पुलिस की नाक के नीचे लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की ओर से मामला उठाने के बाद पुलिस हरकत में आई और मालवाहक वाहनों को दी जाने वाली छूट को भी खत्म कर दिया। इसके साथ ही मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। एसएसआई विजय भारती ने बताया कि बैनर की उन्हें जानकारी नहीं है। प्रतिबंधित मार्ग पर बैरिकेडिंग को दून रोड स्थित पैट्रोल पंप के समीप लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें