फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन के बावजूद मुख्यालय में तैनाती न देने पर कुलसचिव के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के निलंबित कुलसचिव के खिलाफ प्रशासनिक आदेशों की अवमानना पर उनको बर्खास्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कुलसचिव ने निलंबन की कार्रवाई के बावजूद विवि मुख्यालय में तैनाती नहीं दी है। इसे विवि प्रशासन ने निर्देशों की अवहेलना मानी है।
चार दिसंबर को गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने विवि के कुलसचिव डा. एके झा को निलंबित कर दिया था। विवि प्रशासन के अनुसार डा. झा बिना अवकाश स्वीकृति के लंबे समय से विवि मुख्यालय से अनुपस्थित थे। जिससे विवि का कार्य प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन की कार्रवाई के एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद कुलसचिव ने मुख्यालय में तैनाती नहीं दी। इस पर विवि प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि कुलसचिव का मुख्यालय में तैनाती नहीं देने को प्रशासनिक निर्देशों की अवमानना माना गया है। ऐसे विवि प्रशासन निलंबित कुलसचिव को बर्खास्त कर सकता है। वहीं प्रशासनिक भवन में चर्चा है कि कुलसचिव बृहस्पतिवार तक प्रशासनिक भवन में तैनाती दे सकते हैं। हालंाकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस संबंध में कुलसचिव से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें