फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी गढ़देवा में नैनीडांडा ब्लॉक के खिलाडिय़ों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता (मिनी गढ़देवा) के दूसरे दिन कबड्डी और खोखो में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी स्पर्धा के प्राथमिक बालक वर्ग में यमकेश्वर और सब जूनियर बालिका वर्ग में नैनीडांडा विजयी रहे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि खिलेंद्र चौधरी और अनिल गुप्ता ने किया। जबकि दूसरे सत्र में पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल और नगर पालिका सभासद अनूप बहुगुणा मुख्य अतिथि थे। इस दौरान कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला यमकेश्वर और दुगड्डा के बीच हुआ, जिसमें यमकेश्वर 33-18 से विजयी रहा। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में नैनीडांडा की भिड़ंत दुगड्डा से हुई। इसमें नैनीडांडा विजेता बना। प्राथमिक बालिका वर्ग में नैनीडांडा, थलीसैंण, एकेश्वर व यमकेश्वर ने सेमीफाइनल मेें प्रवेश किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा के फाइनल मैच में नैनीडांडा ने दुगड्डा को पराजित किया। वहीं प्राथमिक वर्ग बालक वर्ग में नैनीडांडा ने थलीसैंण को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्राथमिक बालिका वर्ग में नैनीडांडा का मुकाबला दुगड्डा से होगा। निर्णायक मंडल में ललित बिष्ट, अरुण कुकरेती, जितेंद्र राय व विपिन रांगड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें