फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरी हरिद्वार जलमग्न, घरों में घुसा नालों का पानी, नाले में बहती कोमल को ममता ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बृहस्पतिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने उत्तरी हरिद्वार को जलमग्न कर दिया। हाईवे पर बने नालों में पानी समा नहीं पाया और लोगों के घरों में पानी और मलबा भर गया। पुुराना एआरटीओ चौक के पास नाले के किनारे बने मिश्रीलाल का घर सामान बहने पर उनकी बेटी 20 वर्षीय कोमल सामान को पकड़ने के चक्कर में खुद भी तेज बहाव में बहने लगी। बेटी को बहता देख मां शकुंतला ने उसको जैसे-तैसे बहने से बचाया।
विज्ञापन

तेज बारिश से भूपतवाला में गंगा विहार कालोनी के गेट से सटे नाले पर बनी बृजेश की दुकान का सामान नाले में बह गया। दुकानदार को खुद जान बचाने के लिए भागना पड़ा। गंगा विहार कालोनी में पुराने केलेवाली पुलिया पर तीन नाले का पानी आने से कालोनी के कई लोगों के घरों में भी घुस गया। अतिक्रमण नहीं हटाने से विवेकेश्वर आश्रम के बाहर नाला दोनों तरफ अधूरा कार्य होने से सड़क पर पानी भरा और फिर वह वापस केलेवाली पुलिया के नाले में पहुंचा। शांति निवास बिरला हाउस के पास का नाला भी हाईवे पर बहने से काफी देर तक हाईवे जाम रहा। मुखिया गली में श्री गंगापुरी ट्रस्ट के गेट का अधूरा बना हाईवे भी बह गया है। जिससे आश्रम में आना जाना बंद हो गया है। इसके साथ ही चंदर का मकान भी प्रभावित हुआ है। नाले के अंदर बिजली के पोल टेड़े हो गए और बिजली की 11केवीए लाइन मकान से टच हो गई। इसके नीचे 33 केवीए की लाइन भी है। पार्षद अनिल मिश्रा ने आनन-फानन में बिजली बंद कराकर करंट फैलने से होने वाली दुर्घटना को टाला। क्षेत्रवासियों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व जिलाधिकारी दीपक रावत पर अनदेखी की आरोप लगाते हुए रोष जताया है। केदार उपाध्याय ने कहा कि होटलों को बचाने के लिए नालों की चौड़ाई कम कर दी है। मुखिया गली निवासी सुंदर गिरि के घर को जोड़ने वाली सड़क भी बह गई। ऐसे में उनके घर का रास्ता ही बंद हो गया है और घर के बाहर मलबा भर गया है। मास्टर सतीश शर्मा ने बताया कि सप्तरोवर मार्ग पर राम सिंह व गंगाशरण के घर भी पानी के साथ हाईवे का मलबा भर गया है। शिवनगर निवासी सतपाल ने हाईवे चौड़ीकरण के साथ बने आधे-अधूरे नालों को जलभराव का कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें