फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 सितंबर को होंगे बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने छात्र संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान एक सितंबर व छात्र महासंघ के लिए पांच सितंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद के साथ ही कार्यकारिणी के 7 सदस्यों के लिए किया जाना है। कार्यकारिणी सदस्य का एक पद छात्राओं के लिए आरक्षित है। प्रो. डिमरी ने बताया कि बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन तिथि 23 व 24 अगस्त नियत की गई है। 25 अगस्त को नाम वापसी, 26 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच व इसी दिन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। बताय कि 1 सितंबर को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मतदान प्रकिया संपन्न होगी और दो बजे बाद मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना पूर्ण होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि 2 अगस्त को नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि छात्र महासंघ चुनाव की सभी प्रक्रियाएं 5 सितंबर को बिड़ला परिसर में संपन्न होंगी। छात्र महासंघ चुनाव भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के 6 सदस्यों के लिए किया जाना है।
........
गढ़वाल विवि का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव में पूर्ण रूप से लिंगदोह समिति की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। उल्लंघन किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आरसी डिमरी, मुख्य चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें