फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी फंड में भाजपाई जुटाएंगे 25 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा महानगर कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में वाजपेयी का जन्मदिवस ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाएगी। इसके तहत प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं को 25 और देहरादून से पांच करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य दिया गया है।
महानगर अध्यक्ष गोयल ने कहा कि पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्य पूरा करने के लिए जीजान से जुट जाएं। प्रदेश में दो जगह आजीवन सहयोग निधि महाभियान शुरू करने की योजना है। एक कार्यक्रम देहरादून में 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और महामंत्री संगठन संजय कुमार मौजूद रहेंगे। महानगर के सभी विधायक, पार्षद, संगठन पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एकत्र धनराशि पार्टी को देंगे। बैठक में महानगर प्रभारी पुनीत मित्तल, महानगर संयोजक सुशील गुप्ता, मनोहर सिंह रावत, महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, हरीश डोरा, आशीष नागनाथ, विनोद सिंह रांगड़, श्याम पंत, विनोद उनियाल, बृजलेश गुप्ता, राकेश तिनका, पवन चौधरी, आदित्य चौहान, राजेश शर्मा, सत्येंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निधि का लक्ष्य पूरा करने के लिए रायपुर विधानसभा में भी बैठक हुई। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा तो विधायक जितने वोटों से जीते हैं, वही रिकॉर्ड आजीवन सहयोग निधि में सहयोग देकर भी कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। विधायक ने त्रिलोक सिंह बिष्ट को रायपुर विधानसभा के लिए आजीवन सहयोग निधि का प्रभारी नियुक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें