फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की दुकान में आग लगने सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

छावनी परिषद क्षेत्र में मलिंगार के पास एक टेलर की दुकान में अचानक आग लगने से सारा समान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे मलिंगार के पास टेलर जगदम दास की दुकान में आग लग गई। कपड़े होने के चलते आग तेजी से फैली और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगाें ने पानी और रेत से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टेलर जगदम दास का कहना है कि वह दोपहर में खाना खाने घर गए थे। इसी दौरान पड़ोसी ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। वह दुकान पहुंचते, तब तक सारा समान जल गया। उन्होंने बताया कि दुकान में कई लोगों के कपड़े और दो सिलाई मशीन रखी थी। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय सभासद पुष्पा पडियार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें