फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

93 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक बकाएदारों से नौ करोड़ का बकाया वसूली को जल संस्थान ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने दो दिन में बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 93 कनेक्शन काटे।
बकाया वसूली को विभाग के पास केवल आठ दिन बचे है। ऐसे में बकाया वसूली और बकाया न देने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की कई टीमों का गठन किया गया है। शुक्रवार को टीमों ने गांधी ग्राम, नेहरू कॉलोनी, लुनिया मोहल्ला, मच्छी बाजार, मसूरी और करनपुर में करीब 50 कनेक्शन काटे। वहीं, बृहस्पतिवार को भी विभिन्न इलाकों में 44 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान की जीएम प्रशासन नीलिमा गर्ग ने बताया कि चारों डिवीजनों में विभाग को 31 मार्च तक बकाएदारों से करीब नौ करोड़ रुपये बकाया वसूलना है। बकाया वसूली और कार्रवाई को कई टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें