फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का नाम लेकर बार लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक रेस्टोरेंट मालिक से विधायक का नाम लेकर बार लाइसेंस दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने शुरुआत में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर राजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

न्यायालय को शिकायत अतुल बिजलवान ने की थी। अतुल का आरोप है कि वह राजपुर के जाखन में आरएनए रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनके यहां काफी समय पहले से एक सोनू नाम का युवक आता जाता था। उनकी भी सोनू से जान पहचान हो गई। एक दिन अतुल ने हरिद्वार जिले के एक विधायक का नाम लिया और उनसे घरेलू संबंध होने की बात कही। साथ ही रेस्टोरेंट में बार का लाइसेंस कराने की बात कही। अतुल उसकी बातों में आ गए। सोनू ने लाइसेंस जारी कराने के नाम पर उनसे कई बार में 10 लाख से अधिक रुपये ले लिए। साथ ही उनके पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी लिए। काफी दिनों तक लाइसेंस नहीं बनने पर सोनू से बात की तो वह टाल-मटोल करने लगा। अतुल ने आबकारी विभाग और प्रशासन में पता किया तो मालूम हुआ कि उनके नाम का कोई आवेदन नहीं आया हैं। यह सब जानकर उनके साथ ठगी की बात पता चली। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सोनू निवासी शफीपुर हरिद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें