फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाटी में आपदा से 15 करोड़ का नुकसान

Thu, 11 Jul 2013 08:58 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा से अकेले यमुना घाटी में ही सरकारी संपत्ति को करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। कांग्रेस की ओर से नियुक्त प्रभारी की रिपोर्ट में यह बात सामने उभर कर सामने आई है। रुद्रप्रयाग और जौनपुर के प्रभारियों ने प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज

कांग्रेस भवन में हुई बैठक में आपदा से क्षति पर चर्चा की गई। उत्तरकाशी यमुना घाटी के प्रभारी मनमोहन मल्ल के मुताबिक खरादी में 15 होटल बह गए और सरकारी संपत्ति को करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। पुल बहने से खरादी के सामने के दस गांवों केकरीब 400 छात्र गांवों में ही अटके हैं। इनके लिए बनाया जा रहा झूला पुल दस दिन में तैयार हो जाएगा।

पूरी व्यवस्था चौपट
जौनपुर की रिपोर्ट में जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि 88 गांव और करीब 800 परिवार प्रभावित हुए हैं। रुद्रप्रयाग की रिपोर्ट में बलबीर सिंह रावत ने बताया कि वहां पूरी व्यवस्था ही चौपट हो गई है। बताया गया कि कई प्रभारी रास्तों में ही फंसे होने से बैठक में शामिल नही हो पाए। प्रभारियों ने राहत कार्य पर तो संतोष जताया पर कहा कि मानकों में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में प्रेस से मुखातिब आर्य ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अब राहत के साथ ही पुनर्वास की भी है। उन्होंने धारचुला दौरे में पाया कि वहां कुछ गांवों का पुनर्वास जरूरी है। यह काम टाइम बाउंड किया जाएगा। सीएम से इस मामले पर उनकी बातचीत हुई है।

सेवा दल के मुख्य संगठक महेंद्र जोशी ने बताया कि कांग्रेेस की ओर से 84 ट्रक राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा हल्द्वानी सेंटर से भी ट्रक भेजे जा रहे हैं। वार्ता में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत भी शामिल थे।

सड़क मार्ग से गढ़वाल दौरे पर निकले आर्य
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य बुधवार को गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर भी निकल गए। आर्य केसाथ विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना और धीरेंद्र प्रताप भी हैं।
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें