फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर पहाड़ी पर नहीं चढ़ता तो मर जाता'

Tue, 02 Jul 2013 09:25 AM IST
कोटद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में आपदा में फंसे गोपाल सिंह 12 दिन भटकते हुए सुरक्षित घर पहुंचे तो उनके चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा था। 16 जून की रात्रि की आपदा को याद कर बताते हैं कि नदी से पहाड़ी का रुख नहीं करते तो जीवित न बचते।
विज्ञापन


पहाड़ की ऊंचाई पर खड़े होकर उन्होंने नदी का रौद्र रूप और विनाशलीला देखी। लोगों की चीखने की आवाजें, कई मंजिला भवनों को नदी में समाते हुए देखा।

16 जून की रात्रि से भटकते हुए 28 की रात्रि घर पहुंचे गोपाल ने बताया वह यात्रियों को लेकर शाम चार बजे गौरीकुंड पहुंचे। यहां पहुंचते ही हालात ठीक नहीं थे इसलिए उन्होंने ऊपर लौटने का निर्णय किया। यही निर्णय उनकी जान बचा गया। गोपाल बताते हैं कि पहाड़ी से गौरी मंदिर, सहित नदी किनारे के कई भवन मिनटों में नदी में समाते देखा।

संभ्ालने का मौका नहीं मिला
नदी का पानी इतनी तेजी से चढ़ा कि जो भी वहां नीचे था किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने गौरी गांव में शरण ली और आईटीबीपी के जवानों ने उनको कच्चा पुल बनाकर नदी पार कराई। जिससे वह रुक-रुक कर घर पहुंचे हैं। गोपाल के घर पहुंचने पर बेटों और अन्य परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें