फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार, लिफ्ट मांगकर मंडप में पहुंचा दूल्हा

Tue, 18 Jun 2013 05:22 PM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम सुखों और संघर्षों को एक साथ जीने के लिए मोहन सिंह बिष्ट और उत्तरा के वैवाहिक बंधन के लिए जो तारीख नियत की गई थी, प्रकृति ने उसे एक दिन आगे खिसका दिया है। जगह-जगह रास्ते बंद होने से दूल्हा बारात लेकर सोमवार को दुल्हन लेने नहीं पहुंच सका। जिससे वधू पक्ष की सारी तैयारियां धरी रह गई।
विज्ञापन


दूल्हे के पहुंचने पर शहनाई बज उठी
अब एक दिन बाद मंगलवार दूल्हे के पहुंचने पर शहनाई बज उठी। सभी मुहूर्त जल्दी से संपन्न कराने के बाद वधू का विदा किया गया। गाजणा पट्टी के हुल्डियाना निवासी कृष्णा सिंह पुत्र मोहन सिंह बिष्ट को दुल्हन लेने के लिए 17 जून को उत्तरकाशी से लदाड़ी पहुंचना था। वह सउदी अरब से वैवाहिक सूत्र में बंधने के लिए पहुंचा तो उसका सामना बंद सड़कों से हुआ।

लिफ्ट मांगते हुए पहुंचा उत्तरकाशी
देहरादून से चल कर वह किसी तरह मौरियाणा पहुंचा। जहां से आगे का रास्ता बंद होने से कहीं पैदल और कहीं लिफ्ट मांगते हुए वह देर रात उत्तरकाशी पहुंचा। लेकिन तब बारात ले जाना संभव नहीं था। वधू पक्ष को इस आशय का संदेशा भिजवाया गया।
विज्ञापन


इस बीच बारात के स्वागत के लिए लदाड़ी निवासी महावीर सिंह कलूड़ा के परिजन और रिश्तेदार पलक पावड़े बिछाकर स्वागत में खड़े थे। शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी पहुंचे थे। लेकिन दूल्हे के न पहुंचने से सभी विचलित थे। रात जब उसके पहुंचने की सूचना मिली तो फिर से खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अब एक दिन बाद मंगलवार को वैवाहिक रस्में निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें