सहस्त्रधारा पर्यटक स्थल में रेस्टारेंट कर्मी नदी बहाव में डूब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और मैक्स अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
पौड़ी गढ़वाल निवासी गुडवीर सिंह (42) पुत्र गिरधर सिंह कोहली सहस्त्रधारा में स्थित सागर रेस्टोरेंट में काम करता था। मंगलवार दोपहर को वह नदी में उतर गया और पांव फिसलने से बहने लगा। आसपास मौजूद पर्यटकों ने उसे डूबते हुए देखा तो शोर मचा दिया।
मैक्स अस्पताल पहुंचाया
सूचना पर पर्यटक स्थल में तैनात पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और उसे कुछ दूरी पर नदी से बाहर निकाला। उसे तुरंत निजी वाहन से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।