फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्निंग लेवल से पार बह रही गंगा

Mon, 17 Jun 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। मूसलाधार बारिश से रविवार को गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर गया। केंद्रीय जलआयोग के अनुसार सुबह से शाम तक गंगा के जलस्तर में करीब डेढ़ मीटर की बढ़ोत्तरी आंकी गई है। रात आठ बजे गंगा चेतावनी रेखा से 50 सेमी. ऊपर बह रही थी, इसके साथ ही चंद्रभागा, खारास्रोत, सौंग आदि सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। उधर, नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने पर चीला में विद्युत उत्पादन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीडब्लूसी के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 338.13 मी. आंका गया, जबकि दोपहर 12 बजे जलस्तर 15 सेमी. बढ़कर 338.28 रहा। दोपहर बाद नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोत्तरी हुई। सीडब्लूसी द्वारा शाम चार बजे जलस्तर 339.15 आंका गया। शाम को गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पार कर गया। शाम छह बजे 339.70 जबकि रात आठ बजे जलस्तर 340.00 रहा, जो कि डेंजर लेवल से महज 50 सेमी. नीचे है।
उधर, उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता इंद्रमोहन करासी ने बताया कि बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को नदी में गाद की मात्रा अप्रत्याशितरूप से बढ़ने के कारण शाम चार बजे चीला पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जल स्तर बढ़ने से निगम द्वारा साढ़े चार बजे चीला नहर को बंद कर दिया गया, जबकि शाम पांच बजे बैराज सभी 15 गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें