फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर को बधाई देने घर पहुंचे सीएम

Mon, 20 May 2013 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आईएससी की आल इंडिया टॉपर भुवन्या विजय को सम्मानित करने सीएम विजय बहुगुणा खुद उसके घर पहुंचे। इस दौरान भुवन्या को 50000 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दिए गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर भुवन्या के घर पहुंचे सीएम ने कहा कि भुवन्या की कामयाबी प्रदेश के दूसरे छात्र-छात्राओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को भी सीख मिलेगी जो शिक्षा के मामले में लड़कियों को लड़कों के समान अहमियत नहीं देते। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने स्कूलों से बालिकाओं का ड्रॉपआउट रेट कम करने के लिए ‘मुख्यमंत्री बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ प्रारंभ की है। इसमें नवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को 3000 रुपये की एफ डी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने भुवन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसके माता-पिता को भी बधाई दी। कहा कि भुवन्या की कामयाबी और संस्कारों का श्रेय उसके माता पिता को जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें