फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफ न हो अमरमणि की सजा

Wed, 12 Dec 2012 05:30 AM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चर्चित मधुमिता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने राज्यपाल अजीज कुरैशी के समक्ष सजा माफी याचिका दाखिल की है। उधर, इसकी भनक लगने पर मधुमिता की बहन निधि ने मंगलवार को राज्यपाल को इस बारे में प्रत्यावेदन दिया। उन्होंने परिवार को अमरमणि और यूपी की सपा सरकार से खतरा बताया है। निधि ने अनुरोध किया है कि अमरमणि माफिया है। उस पर 33 आपराधिक मामले दर्ज है। इसलिए उसकी सजा माफ न की जाए। वह इस मसले पर सप्ताह भर पहले दिल्ली में राज्यपाल से मुलाकात भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मीडिया से रूबरू निधि ने बताया कि अमरमणि ने दो सप्ताह पहले सजा माफी याचिका दाखिल की है। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली में राज्यपाल अजीज कुरैशी से मुलाकात की थी। उन्हें यह भी बताया था कि उसकी बहन मधुमिता शुक्ला की हत्या के आरोप में नैनीताल हाईकोर्ट ने अमरमणि सहित पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी क्रम में निधि ने मंगलवार को राज्यपाल को अपना प्रत्यावेदन दिया है। उन्होंने अपील की है कि अमरमणि जैसे अपराधी की सजा किसी भी कीमत पर माफ न की जाए।
निधि ने दावा किया कि उसे और उसके परिवार को अमरमणि और यूपी की सपा सरकार से जान का खतरा है। अमरमणि के प्रभाव के चलते सरकार ने उसकी मां को कोर्ट से मिला गनर भी वापस ले लिया। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले अमरमणि अपने प्रभाव का बेजा इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें