फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गैराज वाले वर्कशॉप ट्रांसपोर्टनगर में होंगे शिफ्ट

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजधानी में अब बिना पार्किंग के शॉपिंग कांप्लेक्स चलाना संभव नहीं होगा। ऐसे कांप्लेक्सों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय गढ़वाल आयुक्त कुणाल शर्मा की बैठक में लिया गया। तय हुआ कि पीक आवर में बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बिना वर्कशॉप वाले सभी गैराज ट्रांसपोर्टनगर में शिफ्ट किए जाएंगे। सड़क पर वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। खास बात यह रही कि बैठक के तुरंत बाद ही इन फैसलों पर अमल भी शुरू कर दिया गया। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी काम में जुट गए। बताया जा रहा है कि यह कवायद मुख्य सचिव आलोक जैन के 16 अगस्त को दिए गए निर्देश पर की जा रही है। इसके तहत होने वाले कार्यों की जानकारी मुख्य सचिव आलोक जैन नौ दिसंबर को लेंगे।
विज्ञापन


बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय
-ट्रेंचिंग ग्राउंड शहर से बाहर जाएगा
-मुख्य चौराहों से शराब की दुकानें हटेंगी, वहां वाहन खड़े होने से जाम लगता है
-यू टर्न, लेफ्ट टर्न की हर चौराहे में पर व्यवस्था करना
-जेब्रा क्रासिंग और प्लास्टिक के डिवाइडर लगाने के लिए स्टीमेट तैयार करना
-सड़कों से ठेलियां, बिजली के पोल तत्काल हटाना
-ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को अतिरिक्त होमगार्ड की व्यवस्था करना
-सुबह दस बजे के बाद कूड़ा उठाने वाले वाहन नहीं चलेंगे
-जगह-जगह पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा

स्थलीय निरीक्षण किया
बैठक के बाद आयुक्त ने जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसएसपी केवल खुराना के साथ बुद्ध पार्क और दर्शनलाल चौक का निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में बिजली के खंभों को हटाने और डिवाइडर छोटा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। नगर निगम, पीडब्लूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पंद्रह साल पहले भी थी यह व्यवस्था
पलटन बाजार में 15 वर्ष पूर्व भी वाहनों पर प्रतिबंध था। दोपहिया वाहनों के प्रवेश के लिए समय निर्धारित था। शाम चार से रात आठ बजे तक दोपहिया वाहन बाजार में नहीं घुस सकते थे। जबकि प्रवेश नाकों से चार पहिया वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाता था। कोतवाली के सामने बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों को रोक लिया जाता था। दर्शनलाल चौक, तहसील चौक और राजा रोड चौक पर भी बैरियर रहते थे। इससे बाजार में लोग आसानी से आते-जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें