फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस ने मां को घर से निकला

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। एक महिला ने मध्य प्रदेश में तैनात एक पीसीएस अधिकारी पुत्र पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत लेकर मंगलवार को महिला एसएसपी से मिली। एसएसपी ने डालनवाला पुलिस को तत्काल महिला को अपने घर में वापस भिजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तेग बहादुर रोड निवासी शकुंतला शर्मा पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा का आरोप है कि उसका बेटा 11 नवंबर को देहरादून में अपने परिवार के पास छुट्टी पर आया था। इस दौरान पारिवारिक विवाद के बाद उसे घर से निकाल दिया। तब से वह भाजपा नेत्री बबीता सल्होत्रा के पास शरण लिए हुए है। एसएसपी ने शिकायत मिलने पर तत्काल डालनवाला पुलिस को निर्देश दिए कि महिला को उसके घर भिजवाया जाए और दोषी पाए जाने पर परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें