फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीन के तेज बहाव में फंसी बस

Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पोखरी, चमोली से हरिद्वार जा रही लोकल बस बैराज-चीला मार्ग पर उफनती बीन नदी में फंस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लक्ष्मणझूला पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर बस में फंसे यात्रियों को ट्रैक्टर ट्राली की मदद से सकुशल बाहर निकाला और विभिन्न वाहनों से हरिद्वार की ओर रवाना किया। देर शाम रेस्क्यू दल ने क्रेन की मदद से बस को नदी से सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पोखरी, चमोली से जीएमओयू की हिमगिरी बस सेवा संख्या यूके -11 पीए 0013 रविवार की सुबह हरिद्वार के लिए चली थी। शाम करीब साढ़े चार बजे चीला-बैराज मार्ग स्थित बीन नदी पार करते समय (हरिद्वार की ओर) तेज बहाव में बस फंस गई। बीच नदी में बस के फंसने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
स्थानीय लोगाें ने इसकी सूचना चीला चौकी को दी। सूचना पाकर लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बस में फंसे सभी 10 यात्रियों को ट्रैक्टर ट्राली की सहायता से सकुशल बाहर निकाला और विभिन्न वाहनों के जरिए हरिद्वार भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि, बस में 10 यात्री सवार थे। जिन्हें विभिन्न वाहनों के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके बाद देर शाम क्रेन की मदद से बस को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया।
इस दौरान नदी पार करने का प्रयास कर रहे कई पैदल यात्री और दुपहिया वाहन चालक भी तेज बहाव की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। जिन्हें मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने नदी पार कराया। राहत एवं बचाव दल में दारोगा प्रीतम सिंह, भगवती प्रसाद, सचिन चौधरी, रंजन भंडारी, शिवा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें