फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर महिलाएं गच्चा देकर दुकान से सोने के आभूषण चुराकर भागी

Fri, 05 May 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर में एक महिला गिरोह ने ज्वैलरी की दुकान में बेहद शातिर तरीके से खरीदारी के बहाने ज्वैलरी मालिक को चकमा दिया और करीब चार लाख रुपए के सोने के आभूषण चुराकर भाग गई। वारदात के पीड़ित ज्वैलर ने माणकचौक थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


माणकचौक इलाके में मेहंदी के चौक स्थित राधिका ज्वैलर्स में ज्वैलरी खरीदने के लिए चार महिलाओं आई। तब काउंटर पर दुकान संचालक गोविंददास की पत्नी नीतू बैठी थी। महिलाओं ने वहां मौजूद नीतू को हल्के आभूषण दिखाने के बहाने बातों में उलझा लिया। इसी दौरान एक महिला ठग ने नजरें बचाकर काउंटर के अंदर रखा एक पैकेट चुरा लिया। जिसमें करीब एक दर्जन सोने की अंगूठियां रखी थी।

वारदात के बाद ज्वैलरी व्यवसायी ने आभूषण संभाले तब अंगूठियों का एक पैकेट कम मिला। तब पीड़ित गोविंद दास ने माणक चौक थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। दुकान संचालक गोविंद दास ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चैक किया। फुटेज के अनुसार 30 अप्रैल की शाम को ज्वैलरी खरीदने के लिए चार महिलाएं दुकान पर आई थी। फुटेज में मिलने के बाद पुलिस को अभी तक महिलाओं को कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें