फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम अगवा हो गई ट्रैफिक सिपाही की नाबालिग बेटी, पुलिस का रवैय्या देख फूट-फूटकर रोया पिता

Sun, 28 May 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते लड़की के परिजन
विज्ञापन
यूपी पुलिस के कारनामे तो बहुत सुने होंगे लेकिन जब वर्दीवाले अपने ही विभाग के लोगों के साथ आम जानता जैसा व्यवहार करें तो समाज को क्या संदेश जाएगा। अपने ही विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज होकर फूट-फूटकर रोता हुआ एक सिपाही अपनी अगवा हुई बेटी को बरामद करने की गुजारिश कर रहा है। ये मामला कानपुर के बर्रा इलाके में सामने आया है।  
विज्ञापन

 
बर्रा निवासी राम नरेश सिंह यातायात पुलिस विभाग में बतौर सिपाही के पद पर तैनात हैं। राम नरेश के अनुसार उनकी बेटी जो बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा है। रविवार 21 मई की शाम वह फोटोकॉपी कराने के लिए घर से बाहर गई थी। घर से थोड़ी ही दूरी पर गली के पास एक तेज रफ्तार वैन आई और उसे उठा कर ले गई। बर्रा थाने में 22 मई को अपहरण का केस दर्ज कराया था। एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन अभी तक बेटी का कुछ भी नहीं पता है। आरोप है कि पड़ोसी की पत्नी प्रीति ने अपने भाई के साथ उसे भगा दिया है। इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिर भी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों और जानकारों के घर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें