किसी ने एक नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर फेंक दिया। बुधवार की सुबह जब महिला ने अपने घर के दरवाजे खोले तो बच्चे की किलकारियां सुन दंग रह गई। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची को गोद लेने वालों की अस्पताल में भीड़ जुटी रही।
कस्बे के मोहल्ला विवेकनगर निवासी बबलू अनुरागी की पत्नी बड़ी बहू उस समय दंग रह गई जब उसने अपने घर के बाहर कपड़े में एक बच्ची को लिपटा देखा। जब उसने समीप से जाकर देखा तो बच्ची हाथ पैर चला रही थी। मामले की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को कब्जे में लेकर अस्पताल में चेकअप के लिए भेजा।
अज्ञात बच्ची मिलने की सूचना पर उसे गोद लेने के लिए अस्पताल परिसर में दंपतियाें की भीड़ लग गई। थाना कबरई पुलिस का कहना है कि पूरी प्रक्रिया करने के बाद ही बच्ची को सुपुर्द किया जाएगा।