फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान के लिए 16 भैंसे ले जा रहा था पशु व्यापारी, मीडिया को देख भागा

Sun, 07 May 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
भैंस को ट्रक से उतरवाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी ने शनिवार को चेकिंग के दौरान भैंसों से भरा ट्रक पकड़ लिया। ये सभी भैंसें कटान के लिए जा रही थीं, जिसमें एक भैंस मरी हुई थी। पुलिस और ट्रक चालक चौकी में साठगांठ करने में लग गए, तभी मीडिया वहां पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बड़ौत से 16 भैंस एक ट्रक से पशु व्यापारी डासना ले जा रहा था। साठगांठ की सूचना पर मीडियाकर्मी पहुंचे तो पशु व्यापारी वहां सेे फरार हो गया। जिसके बाद चौकी पर भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने पशु चिकित्सक बुलाकर पशुओं की जांच कराई। बाद में भैंसों को गांवड़ी के प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया जबकि मृत भैंस को दबवा दिया गया। ट्रक चालक लियाकत व क्लीनर शमशाद निवासी कांधला को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, कटान के लिए जाते पशु पकड़कर छोड़ना पुलिस पर भारी पड़ सकता है। गनीमत रही कि चौकी पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नहीं पहुंचे। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें