फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET के पेपर के नाम पर ठगी: दिल्ली, बिहार और जयपुर से पांच अरेस्ट

Sun, 07 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
arresting - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
देशभर में रविवार को आयोजित नेशनल एलीजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) की परीक्षा का कथित पेपर बेच रहे गिरोह के पांच लोगों को एटीएस राजस्थान ने जयपुर, दिल्ली और बिहार में धरदबोचा। 
विज्ञापन


एटीएस, राजस्थान को शनिवार को सूचना मिली थी कि दिल्ली, बिहार और राजस्थान में नीट का पेपर बेचने वाला गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह अभ्यार्थियों को पांच—पांच लाख रुपए लेकर पेपर बेच रहा है। इस एटीएस ने अलग—अलग टीमों को गठन कर जयपुर, दिल्ली और बिहार में दबिश दी। नई दिल्ली के विक्रम सिन्हा हाल निवासी सेक्टर पांच विद्याधर नगर जयपुर और उसके भाई विकास कुमार सिन्हा, जयपुर के मुरलीपुरा निवासी एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारी भूपेंद्र कुमार शर्मा, फरीदाबाद निवासी अशोक गुप्ता और लाजपत नगर, नई दिल्ली निवासी दिशांक मलिक को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही करीब छह लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
 
हालांकि, प्रारंभिक तौर पर यह दावा किया जा रहा है कि आरोपी जो पेपर बेच रहे थे वे असली नहीं था। गिरोह के सदस्य फर्जी पेपर बनाकर अभ्यार्थियों के साथ ठगी कर रहे थे। इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


ये कार्रवाई एटीएस के एसपी विकास कुमार के निर्देशन में विभिन्न टीमों ने जयपुर, नई दिल्ली व अन्य जगहों पर यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इन पेपरों को कल रात ही कुछ जगह सॉल्व भी करवाया गया। जिसकी पुष्टि करने में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें